फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   हर चरण में भाजपा को मिल रहीं अधिक सीट

हर चरण में भाजपा को मिल रहीं अधिक सीट

Mon, 29 Apr 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
हर चरण में भाजपा को मिल रहीं अधिक सीट

विज्ञापन
मोढ़। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चार चरणों के चुनाव में भाजपा को अधिक सीटें मिल रही हैं। पूर्व सीएम अखिलेश और मायावती संभावित हार को देखकर ईवीएम का रोना रो रहे हैं। एक बार फिर जनता नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने का मन बना चुकी है। वह सोमवार को सेवासदन इंटर कॉलेज मोढ़ में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो कार्य दो साल में किया, वह बुआ-भतीजे की सरकार ने 15 साल में नहीं कर सकी। हर वर्ग का सम्मान भाजपा में किया जा रहा है। बिना आरक्षण काटे सवर्ण गरीबों को 10 फीसदी आरक्षण दिया गया। सपा और बसपा सरकारों में एक जाति विशेष को ही नौकरियों में लाभ मिलता था, जबकि भाजपा में सर्वसमाज लाभ पा रहा है। उन्होंने कहा कि देश का भला कौन पार्टी कर सकती है, यह जनता भलीभांति समझती है। देश विरोधियों का समर्थन करने वालों से जनता सतर्क है। कहा कि कांग्रेस की नीतियों से 2004 से लेकर 2013 तक कई घोटाले हुए। जिनमें जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा चंद लोगों की जेब में गया। घोटालेबाज सरकार को जनता देख चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओ का उत्साह बढ़ाते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम का नारा भी लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed