फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   हाईस्कूल में शगुन और इंटरमीडिएट में रोहित टॉपर

हाईस्कूल में शगुन और इंटरमीडिएट में रोहित टॉपर

Sun, 28 Apr 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल में शगुन और इंटरमीडिएट में रोहित टॉपर

विज्ञापन

ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में मां शारदा देवी धनराजी देवी इंटर कालेज दवनपुर की छात्रा शगुन पांडेय ने जिले में टॉप किया, जबकि इंटरमीडिएट में मां ज्ञानेश्वरी इंटर कालेज खमरिया के छात्र रोहित मौर्या ने जिले में प्रथम रहे। शगुन को 93.17 प्रतिशत और रोहित को 83.80 फीसदी अंक मिले हैं। शनिवार दोपहर 12.30 बजे बोर्ड की ओर से परीक्षाफल जारी होते ही उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर उन्होंने खुशी का इजहार किया। हाईस्कूल में मां शारदा देवी धनराजी देवी इंटर कॉलेज दवनपुर की छात्रा शगुन पांडेय ने 93.17 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉप किया। उसी स्कूल के यशार्थ शुक्ला 92 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान, नेताजी राज नारायण इंटर कॉलेज सरबतखानी की ज्योति पटेल ने 91.50 फीसदी अंक संग तीसरा स्थान हासिल किया। इंटरमीडिएट में मां ज्ञानेश्वरी इंटर कॉलेज खमरिया के रोहित कुमार मौर्य ने 83.80 फीसदी अंक लाकर टॉप किया। संत सेवा मंडल इंटर कॉलेज भीमसेनपुर के वैभव श्रीवास्तव ने 83.20 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा, जबकि विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज की छात्रा पलक पांडेय ने 83 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।


38 छात्र-छात्राएं जिले में टॉप टेन की सूची में
जिले में हाईस्कूल के 27 जबकि इंटर में 11 छात्र-छात्राएं टॉप टेन में शामिल हैं। इंटरमीडिएट में पंजीकृत 28 हजार 491 छात्र-छात्राओं में 25 हजार 900 ने परीक्षा दी। इसमें 57.14 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। 25 हजार 900 में 14 हजार 800 उत्तीर्ण, जबकि 11 हजार 100 छात्र-छात्राएं फेल हो गए। छात्र 54.38 तो छात्राएं 60.01 फीसदी उत्तीर्ण हुईं। प्रदेश में जिले को इंटर में 69वां स्थान मिला है, जो 2018 के मुकाबले छह पायदान सुधरा है। हाईस्कूल में 63वां स्थान जिले को मिला है। पिछले वर्ष हाईस्कूल में जिले को 67वां स्थान मिला था। हाईस्कूल की परीक्षा का रिजल्ट 75.29 फीसदी रहा। 17 हजार 816 छात्र और 16 हजार 110 छात्राओं समेत कुल 33 हजार 926 पंजीकृत थे। इनमें 30 हजार 397 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। करीब आठ हजार परीक्षार्थी फेल हुए और 22 हजार 887 उत्तीर्ण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed