{"_id":"5c854d27bdec2214485587d0","slug":"181552239911-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकता फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकता फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊंज। होली पर्व के मद्देनजर थाना परिसर में रविवार को हुई बैठक में पर्व को आपसी भाईचारा के साथ मनाने और सद्भावसे मनाने पर जोर दिया गयाद्घ कहा गया कि अराजकता फैलाने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह और तहसीलदार संजीव यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में पर्व को भाईचारा के साथ मनाने और सद्भाव कायम रखने पर जोर दिया गया। बताया गया कि क्षेत्र के 65 ्स्थानों पर होलिकाएं सजाई गई हैं, जिसका दहन भी होगा। होलिका सजाने के लिए जबरने किसी का सामान न उठाने, शराब का सेवन न करने, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम कर आपसी एकता के साथ पर्व को मनाने पर जोर दिया गया। हिदायत दी गई कि पर्व के तहत अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर गड़ गई है जिन्हें चिह्नित कर कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा। बैठक में एसआई शिवशंकर सिंह, रविशंकर राय, सुनील यादव अलगू यादव, दयानंद यादव, विनय उपाध्याय, दशरथ यादव, पप्पू सिंह, राजकुमार बिंद, रमेश सरोज, रमाशंकर उपाध्याय, कृष्णमुरारी कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।