फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सभी के विकास को लेकर सरकार गंभीर

सभी के विकास को लेकर सरकार गंभीर

Fri, 07 Dec 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
सभी के विकास को लेकर सरकार गंभीर

विज्ञापन
ज्ञानपुर/चौरी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चल रही कमल संदेश पदयात्रा शुक्रवार को कई गांवों में पहुंची। इसमें शामिल पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांवों में पहुंचकर योजनाओं का हाल जाना। जिन लोगों को लाभ नहीं मिला है, उन्हें दिलाने का आश्वासन दिया।

जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक और लोकसभा संयोजक पूर्णमासी पंकज ने अभोली के मसुधी गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। कहा कि सरकार जनहित में काम कर रही है। सभी के विकास को लेकर सरकार गंभीर है। कल्याणकारी योजनाओं से हर किसी को आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना और जनधन के बारे में लोगों को बताया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज पांडेय ने भी कई गांवों में जाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इसी तरह गोपीगंज नगर मंडल, पाली, डीघ मंडल में जय सिंह, डॉ. राकेश दूबे के नेतृत्व में कमल संदेश पदयात्रा निकाली गई। अश्वनी अग्रवाल, अमित जायसवाल, चंदूलाल चंद्राकर, सुनील मिश्र, बृजेश शर्मा, विजय साहू, महेंद्र पांडेय, रोहित पांडेय, गोवर्धन राय, दीपक पाठक ने भानीपुर, देवदासपुर, विष्णूपुर, सियरहां गांव में पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में शामिल युवा जय श्रीराम, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। चौरी संवाददाता के अनुसार, मानिकपुर में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमेश तिवारी के नेतृत्व में कमल पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान दलित बस्ती, यादव बस्ती, ब्राह्मण बस्ती में जाकर सरकारी योजनाओं की हकीकत देखी। मौके पर संजय मिश्रा, सुनील सिंह, रोहित दुबे, सुरेंद्र श्रीवास्तव, अनुज राय, नीलेश पांडेय, बॉबी पाठक, गौरव दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed