{"_id":"5c0aad38bdec22417b50d02f","slug":"181544203576-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने किया सड़क जाम
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर रहे भदोही तहसील के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को रजपुरा चौराहे पर सड़क जाम किया। उन्होंने दोषी तहसीलदार को निलंबित कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंचे तहसीलदार और पुलिस ने जाम समाप्त कराया। लगभग 40 मिनट तक जाम लगा रहा।
दिन में 12 बजे तहसील से अधिवक्तागण रजपुरा चौराहे पहुंचे। वहां मानव श्रृंखला बनाकर सड़क जाम कर दिया। इससे चौराहे पर वाहनों का गमनागमन ठप हो गया। इसकी जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए और अधिवक्ताओं से वार्ता कर जाम समाप्त कराया। तहसील बार के अध्यक्ष सूर्य प्रसाद द्विवेदी ने तीन सूत्री मांगपत्र में लेखपालों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। कहा उनका मनोबल इतना बढ गया है कि गरीबों से खुलेआम सुविधा शुल्क वसूलते हैं और अपमानित भी करते हैं। ज्ञानपुर के वकील के खिलाफ दर्ज मुकदमे को फर्जी बताते हुए खत्म करने की मांग भी की। इस दौरान आरोपी लेखपाल को निलंबित करने की मांग के साथ नारेबाजी की गई। जाम में आनंद श्रीवास्तव, जयनाथ बिंद, महेंद्रनाथ बिंद, प्रशांत तिवारी, राजेंद्र प्रसाद कनौजिया, ओमप्रकाश दूबे, अशोक दूबे, अरुण कुमार दूबे, विनोद उपाध्याय, गंगाराम यादव, विनोद राय, सतीश तिवारी, कृपाशंकर मिश्र, अरविंद शुक्ल, मनोज कुमार, प्रदीप तिवारी, महेंद्र मिश्र, धर्मेंद्र पांडेय, रोहित पांडेय, पुष्पराज पांडेय, सतीश पांडेय, धनुषधारी सिंह, दूधनाथ, बसंतलाल बिंद, ओमप्रकाश आदि रहे।