{"_id":"5c095c7fbdec2241c9370c7e","slug":"181544117375-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वसूली में अधिकतर विभाग फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वसूली में अधिकतर विभाग फिसड्डी
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राजस्व वसूली में अधिकतर विभागों के फिसड्डी रहने पर डीएम राजेंद्र प्रसाद ने नाराजगी जताई। उन्होंने डी ग्रेड पाने वाले विभागों को सुधार लाने की हिदायत दी।
जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने राजस्व वसूली करने वाले विभागों की समीक्षा की। नवंबर महीने में ज्यादातर विभागों की वसूली संतोषजनक न मिलने पर खफा हो गए। कहा कि जिस विभाग की ग्रेडिंग डी पाई जाएगी, उन्हें प्रतिकूल टिप्पणी दी जाएगी। मुख्य देयों में वसूली की ग्रेडिंग बी मिली। उन्हें ए श्रेणी में आने के लिए कहा गया। आबकारी अधिकारी को निर्देश दिया कि वसूली कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ पवर्तन का कार्य करें। अवैध शराब के गोदामों पर छापेमारी कर नियमित जांच करे। वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया अवैध पेड़ कटान को रोकें। अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि वसूली में शत प्रतिशत इजाफा लाएं। मंडी समिति की अब तक माह की वसूली 42 प्रतिशत होने पर नाराजगी जताई। एआरटीओ को निर्देश दिया कि डग्गामार, अवैध वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें। मौके पर एसडीएम अमृता सिंह, कविता मीणा, यमुनाधर चौहान, सत्येंद्र प्रकाश समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
खुले में शौच जाने से रोकें महिलाएं
ज्ञानपुर। स्वच्छ भारत मिशन एवं महिला सशक्तीकरण को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम राजेंद्र प्रसाद ने महिला प्रधानों संग बैठक की। उन्होंने महिला प्रधानों के अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी देने के ााि ही खुले में शैच नहीं करने के लिए बको प्रेरित करने को कहा। बोले कि आपसी सामंजस्य से ही गांव को स्वच्छ निर्मल एवं खुले में शौच से मुक्त बनाया जा सकता है।