{"_id":"5bf3020bbdec2269827d5c21","slug":"181542652427-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम हुए सख्त तो धान खरीद में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम हुए सख्त तो धान खरीद में आई तेजी
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा के बाद जिले में धान की खरीद में तेजी आ गई है। नामित 11 केंद्रो में नौ पर खरीद शुरू हो गई। सोमवार को एसडीएम औराई कविता मीणा ने औराई के समधा में केंद्र का शुभारंभ किया। पहले दिन यहां पर 200 कुंतल धान की खरीद हुई।
एक नवंबर से शुरू हुई धान की खरीद पहले पखवारे में सुस्त रही। निरीक्षकों के आंदोलन और मिलरों की हड़ताल से क्रय केद्रो पर सन्नाटा छाया हुआ था। खाद्य विभाग की ओर से क्रय केंद्र शुरू हो गए लेकिन पीसीएफ के केंद्रो पर शुरूआती दिनों में कुछ नहीं हो सका। दो दिन पहले वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सीएम ने धान खरीद की समीक्षा की। इस दौरान प्रदेश भर की स्थिति खराब होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। सीएम के सख्त तेवर के बाद जिला प्रशासन की ओर से सक्रियता बढ़ाई गई। जिससे खरीद में भी तेजी आ गई। दो सप्ताह तक जहां चंद एमटी धान की जहां खरीद हुई थी, वहीं अब 201 एमटी की खरीद हो चुकी है। सोमवार को एसडीएम औराई कविता मीणा ने समधा स्थित क्रय केंद्र का शुभारंभ किया। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्रा ने कहा कि 11 केंद्रो में नौ केंद्र शुरू हो गए हैं। एक पीसीएफ और एक विपणन का केंद्र शुरू नहीं हो सका, जल्द ही उसे भी शुरू किया जाएगा।