{"_id":"5bf30018bdec2269625f6f38","slug":"181542651928-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति रहीं है इंदिरा गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति रहीं है इंदिरा गांधी
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर/गोपीगंज। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती पर सोमवार को जिले के अलग अलग स्थानों पर कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुुए उनके नक्शे कदम पर चलने का आह्वान किया।
नगर के प्रोफेसर कालोनी में सोमवार को आयरन लेडी इंदिरा गांधी जयंती समारोह के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार दूबे ने इंदिरा गांधी को अदम्य साहस और निर्भीकता की प्रतिमूूर्ति बताया। कहा कि उनकी नीतियों एवं विचारों पर चलकर ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। वह हमेशा गरीबों और असहायों की आवाज बनकर सामने आईं हैं। इस मौके पर प्रदेश महासचिव डॉ. धीरेंद्र पांडेय, सुरेश चंद्र मिश्र, सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, राम श्रृंगार, दीपक, सुरेश, नागेश, लक्ष्मीशंकर, सत्यम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर, गोपीगंज में जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा के नेतृत्व में जयंती समारोह मनाया गया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी की राजनीतिक पहचान निर्भीक, निडर महिला प्रधानमंत्री के रूप में रही है। उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण, खाद्यान्न सुरक्षा, गरीबी उन्मूलन कर देश के विकास में एक नया अध्याय जोड़ा। उनकी बहादुरी से ही पाकिस्तानी सैनिकों को आत्म समर्पण करना पड़ा। इस मौके पर जगदीश पासी, उमापति मिश्र, सुरेश उपाध्याय, आनंद उपाध्याय, रंगनाथ दुबे, रमेश बिंद, बालमुकुंद, राजेंद्र, विनय, शकील अहमद आदि रहे। इसी प्रकार औराई स्थित कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर स्वर्गीय गांधी की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ दूबे ने कहा कि इंदिरा गांधी विकासशील योजनाओं की अनूठी मिसाल हैं।