{"_id":"5ba93100867a55013d11ac72","slug":"181537814784-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर अतिक्रमण का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर अतिक्रमण का हाल
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर/लालानगर। अतिक्रमण के मकड़जाल से पहले ही जूझ रहा वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग सिक्सलेन और ओवरब्रिज निर्माण के कार्य के दौरान पूरी तरह सिकुड़ गया है। झिलिया पुल से लेकर गोपीगंज नगर के मिर्जापुर तिराहा और पड़ाव से लेकर लाई बाजार तक हालात बेहद खराब हो गए हैं। फुटपाथ पर ठेले-खोमचे वालों का कब्जा है तो मुख्य मार्ग पर जगह-जगह खुदाई और बैरीकेडिंग की वजह से चलने लायक नहीं बचा। ऐसे में आए दिन जाम लग रहा है। लोग घंटों जाम में जूझने के साथ ही जान जोखिम में डालकर आवागमन के लिए मजबूर हैं। गोपीगंज में ओवरब्रिज निर्माण और सड़क के किनारे वाहनों और फुटपाथ व्यापारियों के अतिक्रमण से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। गोपीगंज नगर में इन दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसको लेकर झिलिया पुल से मिर्जापुर रोड तिराहा और पड़ाव से लेकर लाई बाजार तक सड़क के बीच में खुदाई कर पुल निर्माण के लिए बोर का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में लगी कार्यदायी संस्था के लोगों ने खुदे हुए गड्ढों के बाद सड़क पर दोनों तरफ टिन शेड लगा दिया है। बची सड़क पर दोनों तरफ वाहन चालकों ने उल्टे-सीधे ढंग से अपने वाहनों को खड़ा कर वाहन स्टैंड बना रखा है। ऑटो चालक भी मनमाने रवैये से बाज नहीं आते और आड़े तिरछे ऑटो खड़ा कर सवारियां बैठाने लगते हैं। उधर बस स्टैंड से लेकर लाई बाजार तक दोनों लेनों पर ठेले-खोमचे समेत व्यापारियों ने अतिक्रमण कर रखा है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग चौराहे पर ऑटो चालक वाहनों को खड़ा कर सवारियां बैठा रहे हैं, जिसको लेकर इन दिनों गोपीगंज नगर में पूर्ण रूप से अतिक्रमण है। कहा जा रहा है कि शीघ्र ही राष्ट्रीय राजमार्ग से अतिक्र मण नहीं हटाया गया तो जहां पूरा नगर जाम से जूझेगा ही, किसी भी दिन भीषण हादसा भी हो सकता है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि राजमार्ग के सर्विस लेन पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। जल्द ही अतिक्रमण हटवाया जाएगा। निर्माण कार्य में लगे लोगों को भी यातायात को ध्यान में रखकर काम करने के लिए गाइडलाइन जारी की जाएगी।
विज्ञापन