{"_id":"5b08590e4f1c1bfd6e8b499e","slug":"181527273742-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 में भाजपा की होगी प्रचंड हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2019 में भाजपा की होगी प्रचंड हार
Updated Sat, 26 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद्र यादव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो चुकी है। हर वर्ग के लोग 2019 के चुनाव को देख रहे हैं। 2014 में जैसे भाजपा बहुमत में आई थी, उसी तरह 2019 में प्रचंड हार भी होगी। विंध्याचल दर्शन करने जाते समय शुक्रवार को महराजगंज और बाबूसराय के मध्य विक्रमपुर के पास युकां के जिला महासचिव अभिषेक दूबे के नेतृत्व में स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और 2019 के चुनाव में अभी से लगने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा 2014 में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी दूर करने और महंगाई कम करने के मुद्दे को लेकर सत्ता में आई थी। इस मौके पर विनयशंकर, राजेश, संतोष आदि रहे।
विज्ञापन