{"_id":"5a8dbcc34f1c1bd34b8ba1df","slug":"181519238339-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के दो और बीडीसी के एक सीट के लिए मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के दो और बीडीसी के एक सीट के लिए मतदान आज
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिले में पंचायत के उप निर्वाचन के लिए बुधवार को देर शाम तक पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। भदोही और सुरियावां ब्लॉक के दो गांवों में प्रधानी और एक बीडीसी के लिए बृहस्पतिवार को वोट डाले जाएंगे। नौ बूथों पर साढ़े तीन हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सकुशल मतदान के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत प्रत्येक पांच वर्षों में पंचायत से लेकर संसदीय स्तर का चुनाव कराया जाता है। चुने जाने वाले जनप्रतिनिधियों के निधन या किन्हीं कारणों से रिक्त होने वाली सीटों पर साल भर के अंदर उप निर्वाचन कराया जाता है। जिले में 2015 में 561 ग्रामसभाओं के लिए चुनाव हुआ था। दो साल के अंदर भदोही के खेतलपुर और सुरियावां के भिखारीरामपुर के ग्राम प्रधान का निधन होने से यह सीट खाली हो गई थी। आयोग के निर्देश पर गत एक पखवारे से जिले में रिक्त सीटों के लिए नामांकन आदि की प्रक्रिया हुई। बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार को ब्लॉकों से गांवों रवाना की गईं, जो शाम तक बूथों पर पहुंचकर अपना सामान आदि रख लिया। भिखारीरामपुर में प्रधान पद के लिए पांच जबकि खेतलपुर में सात प्रत्याशी जोर-आजमाइश कर रहे हैं। भदोही के वार्ड 127 से दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। औराई के एक रिक्त बीडीसी की सीट पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने कहा कि दोनों ग्रामसभाओं में मतदान के लिए नौ बूथ बनाए गए हैं। बूथों पर साढ़े तीन हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम और एसपी की ओर से संबंधित थानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन