फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   क्रय केंद्रों पर डंप हो रहे खरीदे जा रहे धान

क्रय केंद्रों पर डंप हो रहे खरीदे जा रहे धान

Wed, 06 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
क्रय केंद्रों पर डंप हो रहे खरीदे जा रहे धान
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

धान उठान में लापरवाही भारी पड़ने लगी है। मौसम की उठापटक के बीच जिले के विभिन्न क्रय केंद्रों पर 841 मीट्रिक टन धान डंप हो गया है। इससे क्रय केंद्रों पर जगह के अभाव में कई केंद्रों पर धान की खरीद ठप हो गई है। मंगलवार को क्रय केंद्रों पर धान लेकर पहुंचे कई किसानों को वापस लौटा दिया गया। अब तक 5878 एमटी धान की खरीद हो चुकी है।
भदोही जिले के तमाम क्रय केंद्रों पर किसानों से खरीदा जा रहा हजारों क्विंटल धान डंप हो गया है। धान उठान के लिए तय ठेकेदार उठान में लापरवाही बरत रहे हैं। इससे धान की खरीद प्रभावित होने लगी है। जिले में पांच एजेंसियों के 20 धान क्रय केंद्र संचालित हैं। सभी एजेसिंयों ने धान के उठान के लिए ठेकेदार तय किए हैं। जिले में किसानों से धान खरीदने के लिए पांच एजेंसियों को जिम्मेदारी दी गई हैं। इन एजेंसियों ने कुल 20 क्रय केंद्र बनाए हैं। क्रय केंद्रों से धान का उठान कर उसे राइस मिलों तक पहुंचाने और राइस मिल से चावल का उठान कर उसे डिपो हरियांव पहुंचाने के लिए 10 ठेकेदारों का चयन किया गया है। वहीं धान की दराई के लिए 21 राइस मिलें चयनित की गईं हैं लेकिन ठेकेदारों की लापरवाही से क्रय केंद्रों पर खरीदा जा रहा धान डंप हो रहा है। सुरियावां समेत कई क्रय केंद्रों पर धान खरीद बंद हो गई है। जगह के अभाव में किसानों को वापस लौटा दिया गया। किसानों से खरीदा गया धान खुले आसमान के नीचे रखा जा रहा है। कहीं बरसात हो गई तो भारी नुकसान हो सकता है। जिले में 53900 मीट्रिक टन (एमटी) धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


धान खरीद में तेजी लाने का प्रयास किया जा रहा है। मगर ठेकेदारों की लापरवाही से खरीदे जा रहे धान का उठान सुचारु रूप से नहीं हो पा रहा है। लापरवाह ठेकेदारों को चेतावनी दी गई है। सुधार नहीं होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। - श्याम कुमार मिश्र, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन


धान खरीद के लिए विशेष अभियान
ज्ञानपुर। धान खरीद में तेजी लाने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दो दिसंबर से शुरू अभियान 15 दिसंबर तक चलेगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र ने बताया कि इस अभियान के तहत गांव, ब्लाक, तहसील और जिला स्तर पर बैठकें और कार्यक्रम आयोजित कर किसानों क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed