{"_id":"5a2445f24f1c1b86698bf62a","slug":"181512326642-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत बाक्स से महिला अपराध पर लगेगा लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत बाक्स से महिला अपराध पर लगेगा लगाम
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने के लिए जिले की पुलिस नई पहल करने जा रही है। पुलिस जल्द ही स्कूलों और कॉलेजों में अपनी तरफ से एक शिकायत बाक्स लगवाएगी। जिसे वह एक सप्ताह या 15 दिनों में खुद ही खोलेगी। उक्त बाक्स में छात्रा अज्ञात नाम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेेगी। महिलाओं पर बढ़ते अपराध को रोकने के लिए सरकार कड़े से कड़े कानून बना रही है लेकिन इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। कुछ मामले तो सामने आते हैं लेकिन ज्यादातर मामले लोकलाज के भय से बाहर नहीं आ पाते। ऐसे में परेशान महिलाएं कुछ अनर्थ भी कर लेती हैं। इंटर कॉलेजों और महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को शोहदों संग घरेलू समस्याओं से जूझना पड़ता है। लोकलाज के चलते वह इसकी शिकायत करने से भी कतराती हैं। नाम उजागर होने से वह ऐसे लोगों की शिकायत भी नहीं कर पाती। ऐसी छात्राओं की समस्या दूर करने के लिए पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल विद्यालयों में शिकायत बाक्स लगवाएंगे। उन्होंने कहा कि उक्त बाक्स में छात्रा अज्ञात नाम से शिकायत पत्र डाल देगी। जिसमें संबंधित युवक का नाम और कहां परेशान किया जा रहा है दर्ज करेगी। उक्त बाक्स से स्कूल से कोई लेना देना नहीं रहेगा। एसओ या सीओ स्तर के अधिकारी ही खोलेंगे। उक्त शिकायत पत्र के आधार पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्राओं के घर में होने वाली समस्याओं को भी उक्त शिकायत बाक्स में लिखकर डाल सकेंगी। अगर उनके घर में उनकी मां के साथ भी कोई घटना हो रही है तो उस पर भी कार्रवाई होगी। कहा कि जिले में यह एक नई पहल होगी। इसे प्रभावी बनाने का ब्लूप्रिंट तैयार है।
विज्ञापन