{"_id":"59c565854f1c1bb1688b64be","slug":"181506108805-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"212 परिषदीय स्कूल नहीं हो सके आनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
212 परिषदीय स्कूल नहीं हो सके आनलाइन
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। शिक्षकों और खंड शिक्षा अधिकारियों की उदासीनता से जिले के 212 परिषदीय स्कूल ऑनलाइन नहीं हो सके। 1116 विद्यालयों में 904 ही विभागीय वेबसाइट से जुड़ सके हैं। इससे उन स्कूलों की स्थिति का अवलोकन सीधे अफसर नहीं कर पा रहे हैं। मॉडल और स्वच्छता पुरस्कार के लिए नामित 34 स्कूलों में 50 फीसदी स्कूलों में शौचालय, हैंडपंप, चहरदीवारी समेत अन्य व्यवस्थाएं अपूर्ण हैं।
शिक्षकों की उपस्थिति से लेकर पठन-पाठन पर सीधे निगरानी रखने के लिए डिजिटल इंडिया के तहत स्कूलों को विभाग की वेबसाइट से जोड़ा जा रहा है। इससे विद्यालयों में होने वाले एक-एक कार्य की निगरानी जिलास्तरीय अधिकारी से लेकर शासन स्तर तक होगी। करीब छह माह पूर्व शासन के निर्देश पर सभी विद्यालयों को वेबसाइट से पंजीकृत करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अब तक छह ब्लॉकों के 1116 स्कूलों में से 904 स्कूल ही वेबसाइट से जुड़ सके हैं। यही नहीं मॉडल और स्वच्छता पुरस्कार के लिए चयनित 34 विद्यालयों में कुछ ने ही समय से कार्य पूर्ण किए। ज्यादातर स्कूलों में शौचालय, हैंडपंप, चहरदीवारी समेत अन्य सुविधाएं अब तक मुहैया नहीं हो सकी। प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर, उपरौठ, घोसिया प्रथम में बजट न मिलने से कार्य बाधित होनेे की बात कही जा रही है तो प्राथमिक विद्यालय अभोली, वीरमपुर, कुढ़वा में इंटरलाकिंग को छोड़कर अन्य कार्य रुके हैं। ज्ञानपुर के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंहपुर में शौचालय समेत अन्य कार्य अपूर्ण है। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने विकास भवन परिसर में हुई योजना की समीक्षा करते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी। सभी कार्यों को तत्काल पूर्ण कराने का निर्देश दिया।