{"_id":"59c2c5624f1c1b2f688b57c0","slug":"181505936738-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्र की मौत
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई (भदोही)।
थानाक्षेत्र के उगापुर के समीप बुधवार सुबह ओवरटेक करने के चक्कर में कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। मृतक मुक्तापुर का निवासी है। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उत्तर प्रदेश सरकार लिखी कार को पुलिस ने जब्त कर चालक और कार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मुक्तापुर गांव निवासी कैलाशनाथ विश्वकर्मा के तीसरा पुत्र अभिषेक (25) बुधवार को सुबह करीब 10 बजे किसी काम के सिलसिले में अपनी स्कूटी से पॉलीटेक्निक कॉलेज की तरफ जा रहा था। औराई-भदोही मार्ग पर उगापुर के समीप एक वाहन को ओवरटेक कर रहा था कि सामने से आ रही कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। कार पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसे 108 एंबुलेंस से सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर लगते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। दो साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसे एक बेटी भी है। पत्नी पूनम रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। बताया जाता है कि आईटीआई करने के बाद वह किसी कंपनी में नौकरी कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है।