फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जिला अस्पताल में कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन

जिला अस्पताल में कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन

Tue, 29 Aug 2017 12:12 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में व्याप्त समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को अस्पताल में विरोध-प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीबी प्रसाद को पत्रक सौंपा। इसमें समस्याओं से तत्काल निजात दिलाने की मांग की गई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि जिला अस्पताल में अव्यस्थाओं का अंबार है। साल भर से अल्ट्रासाउंड की मशीन बंद पड़ी है। चेस्ट का एक्सरे नहीं किया जा रहा है। दवाओं की भी कमी से जिला अस्पताल जूझ रहा है। चारों ओर गंदगी का आलम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने का दावा कर रही है। जबकि स्वास्थ्य सेवाएं पहले से लचर हो गईं हैैं। आम आदमी का इलाज ठीक से नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश की सरकारें हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही हैं। विकास ठप है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। कोई भी अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। सुरेश चंद उपाध्याय ने कहा कि जिला अस्पताल में आपरेशन थियेटर है। सर्जन भी मौजूद हैं। फिर भी अस्पताल में ऑपरेशन नहीं किया जाता है। मरीजों को आपरेशन के लिए बाहर भेज दिया जाता है। जगदीश पासी ने कहा कि हमारी मांगें शीघ्र न पूरी हुईं तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में गुलजारी लाल उपाध्याय, अनुपम आनंद उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed