फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1800 licenses cancelled, 3.25 crore fines, still people did not improve

Bhadohi News: 1800 लाइसेंस निरस्त, 3.25 करोड़ जुर्माना, फिर भी नहीं सुधरे लोग

Thu, 17 Jul 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
1800 licenses cancelled, 3.25 crore fines, still people did not improve
ज्ञानपुर। जनपद में बीते पांच सालों में चालान न जमा करने वाले 1800 लोगों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। पांच सालों में परिवहन विभाग ने 24 हजार नए लाइसेंस जारी किए हैं। बीते पांच सालों में यातायात विभाग ने 306529 का चालान किया है। इनसे तीन करोड़ 19 लाख 49 हजार 741 रुपये जुर्माना वसूला गया है। इनमें 80 फीसदी बाइक सवारों का चालान हुआ है।
विज्ञापन

जिले में यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्ती बरती जा रही है। यातायात और परिवहन विभाग समय-समय लोगों को जागरूक करता है। कार्यशाला, संगोष्ठी और चौराहों-तिराहों पर नुक्कड़-नाटक सहित अन्य माध्यमों से विभाग लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास करता है। इन सबके बाद भी लोग सुधर नहीं रहे हैं। वाहन चालक ट्रैफिक नियमों को नजरअंदाज कर तेज रफ्तार से बाइक दौड़ा रहे हैं। इसमें कई बार तो मौत भी हो जाती है। नियमों की यह अनदेखी न सिर्फ उनकी खुद की, बल्कि दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डाल रही है।
विज्ञापन

पिछले पांच वर्ष में हुए चालान व जुर्माने पर एक नजर :
वर्ष - चालान - शमन शुल्क
2021 - 62378 - 10249295
2022 - 63774 - 7819320
2023 - 94395 - 8590510
2024 - 62873 - 2425491
2025 -24109 - 2865125
नोट : आंकड़े एक जनवरी से 30 जून तक के हैं। जो परिवहन और यातायात विभाग से लिए गए हैं।
-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद चेतें, अपनी जिम्मेदारी समझकर नियमों का करें पालन

यातायात सीओ राजीव सिंह ने बताया कि यातायात विभाग लगातार वाहनों का चालान करती है। कई बार सख्ती से भी निपटती है, लेकिन यह चीजें जनजागरूकता वाली हैं। इस समय जरूरत इस बात की है कि युवा अपनी जिम्मेदारी समझें और नियमों का पालन करें, ताकि अनमोल जानें बचाई जा सकें, क्योंकि चालान एक प्रक्रिया है। जब तक जागरूकता नहीं आएगी तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बताया कि लाइसेंस निरस्तीकरण होता है, लेकिन एक वाहन को तीन बार से अधिक चालान होने के बाद परिवहन विभाग लाइसेंस निरस्त करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed