फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   18 sector magistrates nominated, will be on alert on 13 and 14 March

Bhadohi News: 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित, 13 और 14 मार्च को रहेंगे अलर्ट

Sat, 08 Mar 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
18 sector magistrates nominated, will be on alert on 13 and 14 March
होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। डीएम विशाल सिंह ने जिले को तीन जोन और 18 सेक्टरों में बांटते हुए मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी। 13 और 14 मार्च को सभी को चयनित स्थल पर तैनात रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने भदोही जोन में जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम भदोही श्याममणि त्रिपाठी के नेतृत्व में सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार संजय कुमार, डीसी एनआरएलएम अनुराग राय, बीईओ चंद्रशेखर, यशवंत सिंह, राम प्रकाश, नायब तहसीलदार प्रतीक्षा मौर्य की ड्यूटी लगाई। जोन द्वितीय में एसडीएम औराई बरखा सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार सुनील कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र, श्रम प्रवर्तन अधिकारी जेपी सिंह, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश सिंह, बीडीओ औराई दिलीप पासी, नायब तहसीलदार अखिलेश यादव की ड्यूटी लगाई।
विज्ञापन

जोन तृतीय के जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम ज्ञानपुर अरूण गिरी के नेतृत्व में तहसीलदार अजय सिंह, नायब तहसीलदार जयराम प्रजापति, बीडीओ ज्ञानपुर आलोक पांडेय, बीईओ वेद प्रकाश यादव, बीडीओ बृजेश नारायण, बीईओ ज्ञानपुर मनोज सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। डीएम ने कहा कि सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट 13 मार्च को अपने-अपने क्षेत्र का पूर्व में ही भ्रमण कर लें। 14 मार्च को सुबह आठ बजे से वह क्षेत्र में अलर्ट रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed