फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   18 RO-ARO failed in test, salary withheld

Bhadohi News: टेस्ट में फेल हुए 18 आरओ- एआरओ, वेतन रोका

Wed, 12 Apr 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
18 RO-ARO failed in test, salary withheld
ज्ञानपुर। निकाय चुनाव को पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में अधिकारियों की मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें टेस्ट में फेल होने वाले तीन आरओ और 15 एआरओ का वेतन रोकने का निर्देश देते हुए दुबारा परीक्षा कराने के लिए कहा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरीय निर्वाचन के लिए आरओ, एआरओ की परीक्षा में निर्धारित अंक न प्राप्त करने पर तीन आरओ और 15 एआरओ पर नाराजगी जताई। जिला निर्वाचन अधिकारी के इस सख्त कार्रवाई से अधिकारियों और मतदान कार्मिकों में हड़कंप है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन में लगे सभी अधिकारियों व मतकार्मिकों को निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य में शिथिलता व लापरवाही बर्दाश्त नही होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने मतदान, मतगणना के लिए कार्मिकों की नियुक्ति, पोलिंग पार्टी की रवानगी, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, कंट्रोल रूम, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन, लेखन सामग्री, मतपेटी एवं मतपत्र व्यवस्था, पोलिंग पार्टियों के रवानगी संग अन्य जानकारी दी। निर्वाचन व्यय को लेकर भी जिलाधिकारी ने मुख्य कोषाधिकारी से जानकारी प्राप्त की। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि पार्टी की रवानगी स्थल तथा तीनों तहसील परिसर में नामांकन स्थल, स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल पर टेंट, टेबल, बैरिकेडिंग सुनिश्चित किया जाए। एक्सईएन विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि उपर्युक्त स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रहे तथा उसका वैकल्पित व्यवस्था भी रखा जाए। सेंट्रल और जोनल मजिस्ट्रेटों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए और उन्होंने कहा कि क्षेत्र का भ्रमण कर लें एवं हर बूथ पर आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराएं। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर स्थलीय निरीक्षण करते हुए सभी आयामों को सुनिश्चित कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed