{"_id":"5cc73f98bdec22072841f486","slug":"171556561816-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार,सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार,सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालानगर। शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से आगामी दिनों जनपद में संपन्न वाले कार्यक्रमों के संबंध मेंसोमवार को डाक्टर कालोनी-गोपीगंज में पं. राधेश्याम उपाध्याय संत की अध्यक्षता में हुई बैठक में रूपरेखा तैयार की गई।
गायत्री परिवार जनपद इकाई की ओर से 108 स्थानों पर शांतिकुंज हरिद्वार की देखरेख में घर-घर गायत्री यज्ञ, उपासना, प्रतिभा सम्मान समारोह, संस्कार जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम कराए जाने हैं। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रज्ञा मंडल, युवा मंडल, महिला मंडल को सक्रिय करने की जिम्मेदारी पं. ताराशंकर मिश्र को सौंपी गई। गायत्री परिवार की हर शाखा में दो दिवसीय योग शिविर प्रशिक्षक पं. अशोक पांडेय, संस्कार कृपाशंकर मिश्रा, नारी जागरण एवं संस्कारवान पीढ़ी की जिम्मेदारी पूनम श्रीवास्तव और क्षमा पांडेय, संसाधन विभाग का कार्य पं. नागेश मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी रवींद्रनाथ जायसवाल और कार्यालयीय दायित्व विनय कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र जायसवाल, पत्रिकाओं का वितरण पं. रामकृष्ण पांडेय संभालेंगे। संचालन मनोज श्रीवास्तव ने किया।