फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   परदेशियों के लिए हमसफर साबित हो रही कामायनी एक्सप्रेस

परदेशियों के लिए हमसफर साबित हो रही कामायनी एक्सप्रेस

Wed, 27 Mar 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
परदेशियों के लिए हमसफर साबित हो रही कामायनी एक्सप्रेस

विज्ञापन
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-इलाहाबाद सिटी रेलखंड पर दो सप्ताह से ट्रायल पर चल रही कामायनी एक्सप्रेस अब परदेशियों के लिए हमसफर साबित होने लगी है। ट्रायल सफल रहा तो रेलवे के राजस्व में इजाफा के साथ-साथ ज्ञानपुर रोड स्टेशन का महत्व भी बढ़ जाएगा। जबकि होली का पर्व बीतते ही मुंबई जाने वाले यात्रियों से स्टेशन गुलजार नजर आने लगा है।

बताते चलें कि कैंट-वाराणसी जंक्शन पर ट्रेनों का भार कम करने के लिए मंडुआडीह को मॉडल स्टेशन का दर्जा देकर प्लेटफार्मों की संख्या बढ़ाने और नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते दो सप्ताह पूर्व भदोही रूट से चलने वाली कामायनी एक्सप्रेस को डायवर्ट कर मंडुआडीह वाया इलाहाबाद सिटी रूट पर संचालन 31 मार्च तक निर्धारित कर दिया गया है। उधर होली का त्योहार बीतते ही मुंबई जाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। यात्रियों के मुताबिक प्रतिदिन चलने वाली पवन एक्सप्रेस का समय रात में एवं दो अन्य ट्रेनें साप्ताहिक होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। जबकि वाराणसी से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक जाने वाली 11071 अप और 11072 डाउन कामायनी एक्सप्रेस के प्रतिदिन चलने से राहत मिल रही है। अनुमान भी लगाया जा रहा है कि ट्रायल की अवधि बढ़ी तो रूट की प्रमुख ट्रेन भी साबित होगी। इससे न सिर्फ ज्ञानपुर मुख्यालय, प्रयागराज सीमा क्षेत्र के ऊंज-मुंगरहां, दानूपुर, गिराई, अभोली, तटवर्ती क्षेत्र इटहरा, छेछुआं-भुर्रा, कटरा, टेला, अमवां, घोसिया, खमरिया, चेतगंज आदि क्षेत्रों से मुंबई की यात्रा करने वालों को प्रमुखता मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed