{"_id":"5c5489b5bdec225eb27aa12c","slug":"171549044149-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के अंतरिम बजट से महिलाएं भी खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के अंतरिम बजट से महिलाएं भी खुश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में हर वर्ग को साधा गया है। बजट से गृहणियां भी खुश हैं। उनका मानना है कि इससे महंगाई कम होगी और किचन का बजट संतुलित होगा। जिससे आने वाले समयों में स्थिति बेहतर हो सकेगी।
औराई के भमौरा निवासी ओवंतिका मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार ने बजट में महिलाओं के लिए विशेष ध्यान दिया है। रेलवे में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोच को हाईटेक किया जाना हितकर होगा। ज्ञानपुर के प्रोफेसर कॉलोनी की रहने वाली गृहणी प्रीती सिंह ने कहा कि उज्जवला योजना से गरीब घरों की महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिलेगी। घर खरीदने में राहत मिलने से मध्यम वर्गीय परिवारों के पास अपना खुद का मकान होगा। गोपीगंज के चहरपुर निवासी अंजू सिंह और जमुनीपुर अठगवां की गृहणी सीमा पाल ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट सराहनीय है। इसमें महिलाओं के लिए काफी कुछ है। ज्यादातर महिलाएं अपनी बचत से बैंकों में निवेश करती हैं। इस निवेश पर मिलने वाले 40 हजार तक के ब्याज को कर मुक्त किया गया है। यह महिलाओं को खुश करने वाला है। कहा कि उज्जवला योजना से और नए परिवार लाभान्वित होंगे तो धुएं से मुक्ति मिलेगी। दूसरी योजनाओं से महंगाई कम होगी।