फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सफाई न होने के खिलाफ वार्डवासियों प्रदर्शन कर जताया विरोध

सफाई न होने के खिलाफ वार्डवासियों प्रदर्शन कर जताया विरोध

Tue, 22 Jan 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
सफाई न होने के खिलाफ वार्डवासियों प्रदर्शन कर जताया विरोध

विज्ञापन
खमरिया। नगर पंचायत के वार्ड पांच में साफ-सफाई नहीं होने से नाराज नागरिकों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सफाईकर्मियों की लापरवाही से वार्ड में गंदगी फैली है। इससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। नागरिकों ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से वार्ड में सफाई नहीं की गई, जिससे जगह-जगह गंदगी का अंबार लग गया है। सराफा मार्केट, इलेक्ट्रानिक मार्केट में दूषित पानी फैलने से दुकानदारी प्रभावित हो रही है। नागरिकों ने कहा कि स्वच्छता के लिए सरकार जहां गंभीर है वहीं नगर पंचायत उदासीन बना है। दुर्गंधयुक्त पानी के बहाव से न तो दुकानदार अपनी दुकानदारी कर पा रहे हैं और न ही वार्ड के वासी। इससे तरह-तरह के संक्रामक रोग फैलने के आसार बढ़ गए हैं। प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र जायसवाल, कन्हैया गुप्ता, अमित बरनवाल, कमलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed