{"_id":"5c324d6abdec2257022f9dfc","slug":"171546800490-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा किसान मोर्चा का अधिवेशन फरवरी मे गोरखपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा किसान मोर्चा का अधिवेशन फरवरी मे गोरखपुर
विज्ञापन
भदोही। भाजपा किसान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी 23 व 24 फरवरी को गोरखपुर में मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। इस अधिवेशन में देश भर के लगभग 12 हजार किसान शामिल होंगे। अधिवेशन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन करेंगे। वे रविवार को दोपहर अपने आवास स्वदेशी आश्रम में प्रेस वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि यह अधिवेशन देश के किसानों के लिए नए बदलाव का सृजन करेगा। इसमें किसानों की सहभागिता के साथ साथ केंद्रीय कृषि मंत्री के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी भाग लेंगे। अधिवेशन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा राजनाथ सिंह, राधा कृष्णन, नितिन गडकरी, गजेंद्र सिंह शेखावत, आरके सिंह का जहां संबोधन होगा वहीं उद्घाटन सांसद स्वयं करेंगे।
उन्होने बताया कि किसान मोर्चा के सुझावों पर अमल करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छुट्टा पशुओं के पुनर्वास के लिए जगह जगह गौशालाओं के निर्माण की हरी झंडी दी है। धन आवंटित हो गया है। भदोही में पिपरीस में जगह चिन्हित की जा चुकी है। शीघ्र निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। बताया कि गौशालाओं का रखरखाव ग्राम पंचायतों के माध्यम से होगा। हंडिया प्रतापपुर में भी गौशाला निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
सासंद ने बताया कि कृषि क्षेत्र में ऐतेहासिक फैसला लेते हुए भारत सरकार ने गोबर सब्सिडी के बाद अब गोबर खरीद पर भी विचार कर रही है। ऐसा हो जाने से आर्गनिक खेती का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। बताया कि सरकार ने मनरेगा को खेती से संबद्ध कर ग्रामीण मजदूरों को सौगात दी है। वार्ता में जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, शैलेंद्र दूबे, हरिभूषण सिंह, श्यामबहादुर पांडेय, सभाजीत मिश्र, प्रिय कुमार श्रीवास्तव आदि थे।