फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अब आधार कार्ड से भी राशन ले सकेंगें लाभार्थी

अब आधार कार्ड से भी राशन ले सकेंगें लाभार्थी

Fri, 04 Jan 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
अब आधार कार्ड से भी राशन ले सकेंगें लाभार्थी

विज्ञापन
ज्ञानपुर। ई-पॉश मशीन से राशन वितरण के दौरान फिंगर प्रिंट और नेटवर्क की समस्या के कारण अब किसी को राशन से वंचित नहीं होना पड़ेगा। इस समस्या के चलते राशन से वंचित कार्डधारक महीने की 25 से 30 तारीख के बीच अपने आधार कार्ड से राशन ले सकते हैं। वहीं कोई राशन से वंचित न हो इसके लिए डीएम के निर्देश पर प्रत्येक कोटे की दुकान पर दो दिन पर्यवेक्षक राशन का वितरण कराएंगे।

राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए शासन की ओर से ई-पॉश मशीन से राशन वितरण का निर्देश जारी किया गया है। ई-पॉश मशीन में फिंगरप्रिंट और नेटवर्क की समस्या से कई पात्र कार्ड धारकों को राशन से वंचित होना पड़ रहा है। इसकी लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए वितरण प्रणाली में बदलाव किया गया है। इसके तहत जिलाधिकारी के निर्देश पर ब्लॉक स्तर पर पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। जो प्रत्येक कोटे की दुकान पर वितरण तिथि के दौरान दो दिन अपनी मौजूदगी में राशन वितरण कराएंगे। वहीं पात्रता सूची में नाम दर्ज होने पर आधार कार्ड के जरिए महीने की 25 से 30 तारीख के बीच राशन ले सकेंगे। डीघ ब्लॉक के पूर्ति निरीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि सूची में दर्ज किसी भी कार्डधारक को राशन से वंचित नहीं किया जा सकता है। नए नियम के तहत राशन देने में आनाकानी करने वाले कोटेदारों के खिलाफ डीएम ने सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि ई-पॉश मशीन किसी भी खराबी को ठीक करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में ओयसिस साइबर नेटवर्क इंजीनियर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed