{"_id":"5c168baabdec22556540300a","slug":"171544981418-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग में समाहित है देश की संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग में समाहित है देश की संस्कृति
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ो
चौरी/सुरियावां। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चौरी बाजार के योग वेलनेस सेंटर पर चल रहे सात दिवसीय योग शिविर का रविवार को हवन- पूजन के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन योग शिविर में पहुंचे सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि योग भारत की संस्कृति है। सृष्टि की रचना के समय से ही योग धरा पर विद्यमान है।
उन्होंने कहा कि योग जहां हमारे शारीरिक व्याधियों को दूर करती है वहीं हमारे मानसिक परेशानियों को भी समाप्त करती है। उन्होंने कहा कि योग ऋषि स्वामी रामदेव जी ने योग को जन-जन तक पहुंचाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरी दुनिया में पहुंचाकर लोगों को आकर्षित किया। मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. बृजराज पटेल, सुरेश मौर्य, चंद्र भूषण दुबे, बृजेश जायसवाल, रमेश सिंह, विनोद द्विवेदी, छोटू शर्मा, मनोज मिश्रा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, संजय मौर्य आदि रहे। सुरियावां में अभिया स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोष विद्यालय में पतंजलि योग समिति की ओर से योग जागरूकता गोष्ठी एवं तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें धीरज सिंह ने कहा कि परमात्मा के अनुपम सौगात से मानव तन प्राप्त होता है। अभिया, सरायकंसराय, छतमा, तेजीपुर, तुलापुर, कैड़ा से आए साधकों ने 23 दिसंबर से नेशनल इंटर कॉलेज में होने वाले 100 घंटे के प्रमाण पत्र आधारित प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने की बात कही। जिला प्रभारी सुरेश योगी ने योग सेवा के लिए अपना योगदान देने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं को साहित्य एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मेहीलाल, विजय शंकर मौर्य, राजेश मौर्य, यदुनाथ यादव, रमणीक शर्मा, डॉ. अशोक उपाध्याय, काली प्रसाद, बाबूलाल मौर्य, शैलेश शुक्ल, कमलेश विश्वकर्मा, छेदीलाल, हरिश्चंद्र, बबलू जायसवाल, नन्हे शुक्ला, कन्हैया लाल, मोहन यादव, प्रदीप गुप्ता, शेखर, राजीव मौर्य आदि रहे।