{"_id":"5c12a54742c7925cec4643d6","slug":"171544725831-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोक के बावजूद खुले में जला रहे कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोक के बावजूद खुले में जला रहे कूड़ा
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज। कूड़ा जलाने पर रोक के बावजूद नगर पालिका की ओर से विभिन्न स्थानों पर रखे गए कूड़े को उठाकर निस्तारित करने की बजाए उसे कूड़ेदान में ही जला दिया जा रहा है। इससे लोगों में रोष है।
नगर पालिका परिषद की ओर से नगर के विभिन्न स्थानों पर रखे गए कूड़ादान में से कूड़ा उठाने की बजाए उसमें ही जला दिया जा रहा है। इसके चलते बढ़ रहे प्रदूषण से लोगों में नाराजगी है। विभिन्न स्थानों पर नगर पालिका परिषद ने कूड़ादान रखवाया है, लेकिन उस कूड़ादान से कूड़ा निकाल कर फेंकने की बजाय पालिका सफाईकर्मी कूड़ेदान में ही कूड़े में आग लगा देते हैं। कूड़ा एक और जहां गंभीर बीमारी का आमंत्रण देता है, वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को भी झटका दे रहा है। नगर के सोनिया तालाब स्थित कूड़ादान में पालिका कर्मचारी ने कूड़ा जलाया तो स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस पर प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की।
विज्ञापन