{"_id":"5c0c0e71bdec2241d045b472","slug":"171544294001-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"68वें दिन भी जारी रहा ससपा का अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
68वें दिन भी जारी रहा ससपा का अनशन
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लंबे समय से जर्जर पड़े ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर सशक्त समाजवादी पार्टी का अनशन शनिवार को 68वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान अनशनकारियों ने दुर्गागंज से लेकर ज्ञानपुर तक पैदल मार्च करने का निर्णय लिया। कहा कि जल्द ही तिथि तय कर आंदोलन को तेज किया जाएगा।
ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग को बनवाने की मांग को लेकर सशक्त समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बैजनाथ यादव की अगुवाई में नागमलपुर में लंबे समय से क्रमिक अनशन चल रहा है। शनिवार को अनशन का 68 दिन पूरा हो गया। लेकिन, अनशनकारियों की मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया गया। अनशनकारी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग कर रहे हैं। इससे पूर्व गत दिनों सांसद, विधायक आदि ने दुर्गागंज में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास कर दिया। हालांकि अभी तक काम में कोई गति नहीं दिखाई पड़ रही है। उधर अनशन कर रहे ससपा के लोगों ने कहा कि अब वे दुर्गागंज से लेकर ज्ञानपुर तक पैदल मार्च निकालेंगे। बताया कि इसे कांग्रेस, भाकपा और आप समेत अन्य कई दलों का समर्थन मिला है। जनसरोकार से जुड़े इस मामले पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने तक आंदोलन जारी रहेगा।