फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सरकार में बिचौलियों की भूमिका खत्म

सरकार में बिचौलियों की भूमिका खत्म

Fri, 07 Dec 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
सरकार में बिचौलियों की भूमिका खत्म

विज्ञापन

ज्ञानपुर/घोसिया। भाजपा की ओर से बृहस्पतिवार को जिले के कई मंडलों में पदयात्रा निकालकर केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत देखी गई।
ज्ञानपुर नगर में बृहस्पतिवार को महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सपना दूबे के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। इसमें सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संगीता खन्ना, नीलम दूबे, मधु अग्निहोत्री, प्रमिला सिंह, वंदना दूबे, मनीषा अंबष्ट, अनुपम, सीमा उपाध्याय, सविता गौतम, उर्मिला, संगीता, राजकुमारी, ऊषा आदि मौजूद रहीं। पदयात्रा के छठे दिन भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ता ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के पाली मंडल के पूरेभान गांव में डोर टू डोर संपर्क किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के एजेंडे में गरीबों की स्थिति सुधारना प्रमुख है। जिला प्रभारी संजय राय ने बनकट, चकिया और दत्तीपुर में पदयात्रा कर पीएम आवास, शौचालय, उज्जवला योजना और ऋण मोचन को देखा। अभोली मंडल के सेक्टर अभियां, तुलाराम, भरथुआ, भानीपुर, पांडेयपुर, मोहरिया में मंडल अध्यक्ष पंकज पांडेय और महामंत्री जयचंद्र यादव के नेतृत्व में पदयात्रा निकली। सुरियावां मंडल के सेक्टर महुआपुर, सियरहां, बरमोहनी, विष्णुपुर में मंडल अध्यक्ष महेंद्र पांडेय और दीपक पाठक के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। मौके पर घनश्याम मिश्रा, सुरेश मिश्रा, विजय बहादुर, पंकज पांडेय, रोहित पांडेय, गोवर्धन राय, विजय सरोज, राजेश बिंद, विवेक दूबे, प्रदीप सिंह, छोटेलाल यादव, विजय शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

घोसिया संवाददाता के अनुसार, औराई विधानसभा क्षेत्र में ममहर सेक्टर के बहुतरा खुर्द, बिगही, अवसानपुर में भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर के नेतृत्व में पदयात्रा निकालकर लाभार्थियों से मिलकर योजनाओं का फीडबैक लिया। इस मौके पर प्रमोद पाठक, प्रदीप सिंह, चंदन पांडेय, राकेश सिंह, जगीराम बिंद, विनोद यादव, शिवपाल सरोज, ओम प्रकाश मिश्रा, संजय गुप्ता, पन्ना सेठ, चंद्र मोहन, नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहिदानगर संवाददाता के अनुसार, भाजपा की ओर से डीघ ब्लॉक के बनकट, कलिंजरा समेत कई गांवों में बृहस्पतिवार को कमल संदेश यात्रा निकाली गई। जिला प्रभारी संजय राय ने ग्रामीणों से संवाद कर समस्याएं सुनी। इस मौके पर दीपक मिश्र, विधान दूबे, वृजेश तिवारी, सुरेश मिश्र, नागेंद्र शुक्ल, दिलीप, मान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed