फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   वैक्सीन बेअसर, खुरपका की चपेट में मवेशी

वैक्सीन बेअसर, खुरपका की चपेट में मवेशी

Mon, 29 Oct 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
वैक्सीन बेअसर, खुरपका की चपेट में मवेशी
ज्ञानपुर। पशुओं को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान पर सवाल खड़े हो गए हैं। डीघ विकास खंड के आधा दर्जन गांवों में टीके लगने के बाद भी मवेशी खुरपका रोग के शिकार हो रहे हैं। इसी तरह भदोही ब्लॉक में भी बीमारी फैली हुई है। शनिवार को यहां दो पशुओं की की मौत हो चुकी है। इससे जहां पशुपालक परेशान हैं, वहीं वैक्सीन की गुणवत्ता और पशु चिकित्सा विभाग की कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में आ गई है। बारिश के बाद पशुओं खुरपका-मुंहपका जैसी गंभीर बीमारियों का प्रकोप फैलता है। इससे बचाव के लिए 15 सितंबर को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था, जो 30 अक्तूबर तक चलेगा। पशु चिकित्सा विभाग का दावा है कि जिले में अब तक 3.37 लाख मवेशियों को टीके लगाए जा चुके हैं। इसके बावजूद डीघ ब्लॉक के भमौरा, धनुतलसी, कूड़ीकला, भदरावं और इटहरा समेत आसपास के दर्जन भर से अधिक गांवों के मवेशी खुरपका रोग की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पैरावेट टीमें तय मात्रा में मवेशियों को वैक्सीन नहीं दे रहीं, जिससे टीकाकरण अभियान विफल साबित हो रहा है। आरोप है कि सरकारी वैक्सीन निजी पशु चिकित्सकों को बेच दी जाती है। बाद में प्राइवेट चिकित्सक मंहगे दामों पर उक्त टीके लगाते हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरबी मौर्य ने कहा कि मुंहपका-खुरपका की वैक्सीन 20 दिन के बाद प्रभावी होती है। बारिश अधिक होने से इस साल इसका प्रभाव अधिक है। पूर्व के वर्षो में यह रोग उतना नहीं फैला था। उन्होंने कहा कि वैक्सीन बेचने की शिकायत कहीं से मिली नहीं है अगर मिलेगी तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed