फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   छह घंटे जाम में जूझे, रेंगकर चले वाहन

छह घंटे जाम में जूझे, रेंगकर चले वाहन

Tue, 23 Oct 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
छह घंटे जाम में जूझे, रेंगकर चले वाहन
घोसिया। चार धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाला औराई चौराहा सोमवार को भीषण जाम में जकड़ा रहा। इसके चलते वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर औराई से लेकर गोपीगंज क्षेत्र की सीमा तक तकरीबन 12 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसके अलावा मिर्जापुर-जौनपुर मार्ग पर भी यातायात बाधित रहा। सुबह से शुरू हुई जाम की समस्या 11 बजे तक इतनी जटिल हो गई कि औराई चौराहे पर पैदल चलना मुश्किल हो गया। एंबुलेंस तक को निकलने की जगह नहीं मिली। शाम पांच बजे के आसपास पुलिस ने मशक्कत कर जाम खत्म कराया तब रेंग-रेंगकर छोटे और बड़े वाहन आगे बढ़े। कार और बस सवार राहगीरों को दो घंटे का सफर तय करने में छह से सात घंटे लग गए। औराई चौराहे के दक्षिण में मां विंध्यवासिनी धाम, उत्तर में शीतला धाम चौकिया जौनपुर, पूरब में काशी विश्वनाथ और पश्चिम में प्रयागराज स्थित है। चौराहे से होकर कई जनपदों के यात्रियों का आना-जाना होता है। सिक्सलेन निर्माण के चलते हाईवे पर कई स्थानों पर खुदाई चल रही है। साथ ही बेतरतीब वाहनों के खड़े होने से अक्सर जाम लग जाता है। रविवार को गोपीगंज में भरत मिलाप था। इसके लिए गोपीगंज की ओर जाने वाले ट्रकों और अन्य बड़े वाहनों को जगह-जगह रोक दिया गया था। सुबह सभी वाहनों को छोड़ा गया तो हाईवे पर रफ्तार थम गई। सड़कों पर भीड़ के कारण रविवार देर रात शुरू हुआ जाम सोमवार को दिन के 11 बजे तक रुक-रुक कर लगता रहा। वाहन थोड़ा आगे बढ़ते फिर जाम लग जाता। लेकिन, 11 बजे के बाद औराई चौराहे के इर्द-गिर्द की चारो सड़कें पूरी तरह पैक हो गईं। औराई से उगापुर, औराई से इटवा और महाराजगंज से औराई तक ट्रक, बस और चार पहिया वाहनों की कतार लगी रही। सबसे लंबा जाम औराई से लालानगर तक लगा। तकरीबन 12 किलोमीटर के इस जाम में लोग झेल गए। पुलिस के तमाम प्रयास के बाद भी जाम समाप्त नहीं हो सका। एकाध वाहन आगे बढ़ते तो दूसरी तरफ से आने वाले वाहन उसमें घुस जाते और जाम फिर लग जाता। सिक्स लेन निर्माण के अलावा भदोही-मिर्जापुर मार्ग का विस्तारीकरण हो रहा है। इससे भी जब-तब जाम लगता रहता है। पुलिस ने जाम में फंसे एंबुलेंस को निकालने के लिए भी मशक्कत की। आए दिन जीटी रोड पर जाम के चलते व्यापारी, छात्र, राहगीर हर वर्ग के लोग परेशान रहे। यातायात पुलिस संग थाने की पुलिस अगर जाम रोकने को लेकर सजग हो तो जाम की स्थिति विकट न हो। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि भरत मिलाप आदि के कारण रोके गए वाहनों के रोड पर आने के बाद जाम की समस्या बढ़ी। दूसरी ओर सड़क निर्माण कार्य के चलते सड़क पहले ही संकरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed