फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   उमरा को रवाना हुआ जत्था

उमरा को रवाना हुआ जत्था

Wed, 17 Oct 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
उमरा को रवाना हुआ जत्था
भदोही। नगर से तीस जायरीन का जत्था बुधवार को उमरा के लिए रवाना हुआ। जत्था भदोही स्टेशन से इंटरसिटी एक्सप्रेस से लखनऊ रवाना हुआ, जहां गुरुवार शाम जेद्दा की फ्लाइट है। यात्रियों को विदा करने के लिए भारी संख्या में लोग भदोही स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर जायरीनों का फूलमाला पहना कर स्वागत करते हुए लोगों ने काबा शरीफ में दुआ की दरख्वास्त की। हज वर्ष में केवल एक बार होता है, जबकि उमरा साल में कभी भी किया जा सकता है। इन दिनो भारी संख्या में लोग उमरा पर जा रहे हैं। निजी टूर आपरेटर के माध्यम से 30 लोगों का जत्था उमरा के लिए रवाना हुआ है। इनमें जनपद के16 लोग शाम 5 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस से रवाना हुए। यात्रियों में हाजी तैय्यब, हसन, अल्तमश, अब्दुल रहमान, अनवर अहमद, नदीम, वजीउल्लाह खां, आसिफ सिद्दीकी, अजीजुल्लाह, हाफिज मो. दाऊद, शमशाद अहमद आदि समेत महिलाएं भी हैं। जायरीनों से मिलकर स्टेशन पहुंचे लोगों ने काबा में अल्लाह से दुआ करने का आग्रह किया। इस दौरान जायरीने उमरा को लोगों ने फूलमालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed