फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   250 अवैध स्कूल शिक्षा विभाग का लगा रहे पलीता

250 अवैध स्कूल शिक्षा विभाग का लगा रहे पलीता

Fri, 28 Sep 2018 01:26 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
250 अवैध स्कूल शिक्षा विभाग का लगा रहे पलीता
ज्ञानपुर। शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए शासन और प्रशासन भले गंभीर है पर शिक्षा विभाग की उदासीनता से जिले में 250 से अधिक अवैध विद्यालय संचालित हो रहे हैं। हर साल अधिकारी नोटिस देकर गीदड़भभकी तो देते हैं, चढ़ावा चढ़ने के बाद फिर बात जस की तस हो जाती है। इससे शिक्षा का स्तर तेेजी से गिर रहा है। तमाम अयोग्य लोग शिक्षा को बेच रहे हैं। इससे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। जिले में 1113 सरकारी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैं। इसके अलावा करीब 500 मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं। व्यावसायिक दृष्टिकोण से मनमाने ढंग से अवैध स्कूलों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। छह ब्लॉकों में करीब 250 से अधिक गैर मान्यता प्राप्त स्कूल बेरोकटोक चल रहे हैं। शिक्षा विभाग की ढिलाई से इन स्कूलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जुलाई में शिक्षण सत्र शुरू होने के साथ ही विभाग की ओर से नोटिस भेजा जाता है और स्कूलों को बंद कराया जाता है लेकिन चंद दिनों बाद उक्त स्कूलों में एडमिशन की प्रकिया शुरू हो जाती है। पूर्व के तरह विद्यालय फिर से संचालित होने लगते हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि शिक्षा अधिकारियों की बिना मान्यता वाले विद्यालयों पर मेहरबानी है। ये स्कूल अभिभावकों को अपने जाल में फंसाकर उनका आर्थिक दोहन कर रहे हैं। साथ ही बच्चों का भविष्य भी बर्बाद कर रहे हैं। कौन स्कूल मान्यता प्राप्त है, इसका पता करना अभिभावकों के लिए मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed