{"_id":"5a36c0784f1c1b9f678c1f9b","slug":"171513537656-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश व्यापार नीति पर सेमिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश व्यापार नीति पर सेमिनार
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
भदोही। अपर महानिदेशक, विदेश व्यापार वसुंधरा सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार की विदेश व्यापार नीति निर्यातकों के अनुकूल है। गत जून में घोषित नई विदेश व्यापार नीति में सरकार ने जो बदलाव किए थे, उनका लाभ लोगों को मिल रहा है। वह रविवार को कालीन भवन में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाईजेशंस (फियो), अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) और कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के तत्वावधान में सरकार की नीतियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहीं थीं। सेमिनार में जिले की 50 निर्यात इकाइयों को स्टार रेटिंग प्रमाण पत्र भी दिए गए। उन्होंने बताया कि जीएसटी में कैपिटल ब्लॉकेज पर सरकार का ध्यान है। शीघ्र ही इसका निदान हो जाएगा। बताया कि एमईआईएस स्कीम में कालीन उद्योग के बजट में 940 करोड़ बढ़ा दिया गया है। योजना में अब तक मिल रहे पांच प्रतिशत लाभ को सात प्रतिशत कर दिया गया है। कहा कि निर्यातकों की समस्याओं के समाधान के लिए डीजीएफटी कार्यालय वाराणसी में एकल विंडो खोला गया है। सेमिनार में एकमा के मानद सचिव पीयूष बरनवाल ने उन्हें तीन बिंदुओं पर विशेष रूप से विचार करने का आग्रह किया, जिसमें भदोही को टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस घोषित करना भी शामिल है। सांसद वीरेंद्र सिंह के हाथों विदेश व्यापार नीति के अंतर्गत 50 निर्यात प्रतिष्ठानों को स्टार रेटिंग प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि यह प्रमाण पत्र भदोही के कालीन निर्माताओं का स्तर ऊंचा करता है। सेमिनार को डिप्टी डीजीएफटी अमित कुमार और सीईपीसी के प्रथम उपाध्यक्ष, सिद्धनाथ सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर हाजी अब्दुल रब, उमेश गुप्ता, अशफाक अंसारी, रवि पाटोदिया, ओएन मिश्र, विनय कपूर, हाजी अब्दुल हादी, भरतलाल मौर्य, जयप्रकाश गुप्ता, एचएन मौर्य, आरके बोथरा, राजेंद्र मिश्र, हाजी अब्दुल सत्तार, आलोक बरनवाल, इश्तियाक खां, सैय्याज अंसारी, यादवेंद्र राय, शाहिद अंसारी, मकसूद अंसारी, तनवीर हुसेन, सूर्यमणि तिवारी, सुजीत जायसवाल, शीतला गुप्ता, डॉ. रजनीकांत आदि रहे।
विज्ञापन