{"_id":"5a2444174f1c1b71548c0ecb","slug":"171512326167-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा लुढ़का, सर्द हवाओं ने गलन बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा लुढ़का, सर्द हवाओं ने गलन बढ़ाई
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं सर्द हवाओं ने रविवार को कालीन नगरी के पारे को लुढ़का दिया। गलन बढ़ने से लोग ठिठुरने लगे। रविवार इस सीजन में अब तक का सबसे ठंडा दिन महसूस किया गया। इस दिन जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्शियस रहा। अपेक्षा के विपरीत इस बार देर से शुरू हुई ठंड ने दिसंबर की शुरुआत में तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पखवारेभर से लगभग प्रतिदिन एक से दो डिग्री तक गिर रहे तापमान के चलते ठंड का सितम अब बढ़ने लगा है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया, जो दो दिन पहले तक 28 से 29 डिग्री तक चल रहा था। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हुई है। लगभग हर रोज एक से दो डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट से कंबल के बाद रजाइयां भी बॉक्स से बाहर आ गईं हैं। बढ़ती ठंड में सुबह-शाम कोहरे और शीतलहरी का प्रकोप भी बढ़ गया है। इससे सामान्य जनजीवन बेपटरी हो गया है। सुबह नौ बजे तक जहां सड़कों दबाव कम रह रहा है, वहीं रात में सात बजे के बाद ही सन्नाटा पसर जा रहा है। दूसरी ओर ठंड से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से भी कारगर पहल अब तक नहीं की गई है। न तो कहीं अलाव जलाने की तैयारी है, ना ही अस्थायी रैन बसेरे की व्यवस्था की गई है। इससे लोगों में रोष है। ज्ञानपुर के सिद्धार्थ दुबे, रवींद्र कुमार आदि ने नागरिकों ने अलाव जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन