फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   नगर निकाय चुनाव में जुटे कार्यकर्ता-डा. महेंद्र नाथ

नगर निकाय चुनाव में जुटे कार्यकर्ता-डा. महेंद्र नाथ

Sat, 14 Oct 2017 12:58 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव में जुटे कार्यकर्ता-डा. महेंद्र नाथ
लाला नगर। क्षेत्र के अमवां स्थित एक ढाबा पर गुरुवार की देर रात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कानपुर में पार्टी की कार्य समिति की बैठक में सम्मिलित होने के बाद सड़क मार्ग से वाराणसी जाते जाते समय प्रदेश अध्यक्ष का भाजपाजनों ने अभिनंदन किया। स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार तीव्र गति से विकास कार्य कर रही है। चुनाव के दौरान किए गए वादे पूरे किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार का छह माह का कार्यकाल लाजवाब रहा। सरकार ने कई उपलब्धियां हासिल की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव की तैयारी में जी-जान से जुट जाने को कहा, जिससे जीत हासिल की जा सके। कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने भदोही जनपद से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष ने शीघ्र ही समस्याओं के निवारण की बात कही। स्वागत करने वालों में जिला अध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, सपना दुबे, नागेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, विंदेश गुप्ता, धनंजय सिंह, अवनि कुमार सिंह, अंगद प्रताप सिंह, बऊ सिंह, कृष्ण कुमार सिंह समेत अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed