फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन आज

दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन आज

Sat, 30 Sep 2017 12:59 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन आज
भदोही। नौ दिन तक मां जगदंबे की पूजा अर्चना के बाद शनिवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। इसको लेकर प्रशासन पूरी गंभीरता बरत रहा है। एक पखवारे से न केवल वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अपना सारा ध्यान भदोही पर केंद्रित किए हुए हैं बल्कि जनता की हर समस्या के निदान का भरोसा दे रहे हैं। भदोही कोतवाली में दोनो समुदायों के लोगों से बातचीत के अलावा डीएम और एसपी खुद स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं। सुरक्षा के लिए मर्यादपट्टी से लेकर अहमदगंज तक जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन

भदोही जनपद को राज्य सरकार द्वारा संवेदनशील जिलों की सूची में रखा गया है। कई बार अवसर पाकर अराजक तत्वों ने भदोही की शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास किया है। पूर्व के अनुभवों को देखते हुए प्रशासन ने कैमरे लगाने के साथ रैपिड एक्शन फोर्स, पीएसी,एसओजी, मजिस्ट्रेट समेत वरिष्ठ अधिकारियों को भदोही में रहने के निर्देश दे दिए हैं। सीओ परमहंस मिश्र ने बताया कि दोपहर 11 बजे से सायं 6 बजे तक मेनरोड पर मर्यादपट्टी से लेकर लिप्पन तिराहे तक सभी गलियों की बैरेकेडिंग कर बंद रखा जाएगा। इस अवधि में धौरहरा पुलिस चौकी और रजपूरा पुलिस चौकी से शहर की ओर वाहनों को आने नहीं दिया जाएगा। श्री दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा दोपहर 2 बजे तक मर्यादपट्टी कालीन भवन से जुलूस रवाना करने का भरोसा दिलाया है। इससे पहले पहले सभी प्रतिमाओं को वहां पहुंचने का निर्देश दिया गया है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने ने बताया कि डीजे पर प्रदेश सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। प्रत्येक प्रतिमा के साथ केवल एक साउंड बाक्स ले जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा जुलूस में मद्यपान कर शामिल होने लोगों को भी पुलिस की नजर होगी। शुक्रवार की शाम भारी पुलिस बल नगर में तैनात रहने से लोगों में सुरक्षा का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed