{"_id":"59aef8604f1c1b0f088b4756","slug":"171504639072-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर वाइफाई सुविधा शीघ्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर वाइफाई सुविधा शीघ्र
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही।
दूसरे रेलवे स्टेशनों की तरह भदोही स्टेशन भी शीघ्र इंटरनेट वाईफाई व्यवस्था से जुड़ जाएगा। इसके लिए पिछले कई दिनों से चल रही कवायद अंतिम दौर में पहुंच गई है। पिछले दो दिनों से स्टेशन परिसर को वाइफाई कर टेस्टिंग आदि भी शुरू कर दी गई है। एक दो दिन में टेस्टिंग पूरा कर वाईफाई रेलयात्रियों को समर्पित कर दिया जाएगा।
स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि स्टेशन पर वाईफाई के लिए आठ स्थान चिह्नित किए गए हैं। एक वाईफाई का रेंज 15 से 20 मीटर तक है। उन्होंने बताया कि कई दिनों से इसकी टेस्टिंग चल रही थी जो अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। फिलहाल तीन स्थानों पर वाईफाई लगाकर चेकिंग की गई है। जो पूरी तरह से दुरुस्त है। एक दो दिन के अंदर कुछ और स्थानों पर मशीन लगाकर इंटरनेट व्यवस्था चालू कर दी जाएगी। उधर, मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर कुछ रेलयात्रियों ने बताया कि उनका वाईफाई चल रहा है और उन्होंने इस्तेमाल भी किया। इस संबंध में रेल अधिकारियों ने बताया कि रेलयात्री जिस मोबाइल पर इंटरनेट चलाना चाहेंगे, उस मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उनका मोबाइल नंबर ही यूजर आईडी होगा जबकि ओटीपी के सहायता से वे कनेक्ट हो सकेंगे। जानकारी हो कि रेलयात्रियों को महीनों से स्टेशन पर इंटरनेट सुविधा की कमी खटक रही थी, जो फिलहाल पूरी होने जा रही है। इसे लेकर रेलयात्री उत्साहित हैं।