फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   17 thousand copies on the first day of the investigation

पहले दिन जंचीं 17 हजार कापियां

Sat, 02 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Sat, 02 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
 17 thousand copies on the first day of the investigation
कॉपियों का मूल्यांकन
 विभूति नारायण राजकीय इंटरकालेज में बृहस्पतिवार से बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन शुरू हो गया। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 17 हजार 540  कापियां जांची गई। पहला दिन होने से केंद्र पर दिन भर गहमागहमी का माहौल रहा।परीक्षक अलग-अलग विषयों की कापियां लेने के लिए कोठार पर पहुंचे। 
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा संपन्न होने   के बाद 30 मार्च से मूल्यांकन शुरू हुआ। पहले दिन परीक्षकों को मूल्यांकन की बारीकियों से अवगत कराया गया। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से परीक्षकों को निर्धारित उत्तरपुस्तिकाएं सौंपी गई। मूल्यांकन केंद्र पर 95 टेबलों पर करीब 900 परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य शुरू किया। मूल्यांकन केंद्र के उप सह समन्वयक प्रेमचंद्र यादव ने बताया कि पहले दिन हाईस्कूल की 8155 और इंटरमीडिएट की 9 हजार 385 कापियां जांची गई। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे समय बढ़ेगा मूल्यांकन कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed