{"_id":"5cc5f0eebdec220783606f8e","slug":"161556476142-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों का स्थलीय सत्यापन करें अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों का स्थलीय सत्यापन करें अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव को सकुशल एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए रविवार को प्रेक्षक बीपी चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी अधिकारियों के साथ तैयारी की समीक्षा बैठक की। इस दौरान बूथों पर सभी जरूरतों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सभी की जिम्मेदारी से निर्वाचन कार्य संभव है। सभी प्रभारी और नोडल अधिकारी पूरी तन्मयता और जिम्मेदारी के साथ कार्य को संपादित करें। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर भ्रमण करें और स्थलीय सत्यापन के बाद वहां की स्थिति बेहतर करें। यदि कही पर भी रैंप, पेयजल, फर्नीचर, शौचालय, शेड, विद्युत, लाइट, पानी आदि की समस्या है तो उसे दुरुस्त कराएं। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे भी अपने स्तर से मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं, जिससे मतदान के समय किसी प्रकार की कोई कमी न आने पाए। अधिकारियों को चेताया कि 10 मई तक सभी बूथों पर शत प्रतिशत सुविधाएं मुहैया हो जाए। इस मौके पर डीएम राजेंद्र प्रसाद, एसपी राजेश एस, एमडीएम राम सिंह वर्मा, एसडीएम ज्ञानपुर कविता मीणा, एएसपी डॉ. संजय कुुमार आदि रहे।