फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बच्चों की उपस्थिति मिली कम, हेडमास्टर का वेतन रोका

बच्चों की उपस्थिति मिली कम, हेडमास्टर का वेतन रोका

Mon, 15 Apr 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
बच्चों की उपस्थिति मिली कम, हेडमास्टर का वेतन रोका

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने सोमवार को भदोही ब्लॉक के छह विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इससे स्कूलों में खलबली मच गई। अधिकतर स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति कम मिलने पर बीएसए ने नाराजगी जताई। सुधार करने की चेतावनी दी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिखारीपुर में लापरवाही मिलने पर हेडमास्टर का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया।

सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सुबह नौ बजे प्राथमिक विद्यालय धनवतिया पहुंचे। यहां शिक्षक और शिक्षामित्र उपस्थित मिले। 96 पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष 77 बच्चे उपस्थित मिले। रैंप, शौचालय और पेयजल की व्यवस्था ठीक मिली। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय सरबतखानी, प्राथमिक विद्यालय कुकरौठी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिखारीपुर और प्राथमिक विद्यालय सर्रोई का निरीक्षण किया। सभी स्कूलों में शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षामित्र तो उपस्थित मिले लेकिन छात्रों की उपस्थिति ठीक नहीं मिली। पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 40 से 50 फीसदी छात्र ही मौके पर मौजूद मिले। अंग्रेजी माध्यम में चयनित पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिखारीपुर में अंकन दीवाल पर नहीं कराया गया था। यहां पर पठन-पाठन भी ठीक नहीं मिला। लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए बीएसए ने हेडमास्टर नरूल हसन का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया। उन्होंने सभी स्कूल के प्रधानाध्यापकों को चेतावनी दिया कि बच्चों का नामांकन अधिक बढ़ाएं। पंजीकृत बच्चों की संख्या को भी स्कूलों में बढ़ाया जाए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed