फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सीएमओ ने सीएचसी का किया निरीक्षण

सीएमओ ने सीएचसी का किया निरीक्षण

Mon, 11 Feb 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ ने सीएचसी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरोभदोही। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.लक्ष्मी सिंह ने सोमवार को चौरी रोड स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में चिकित्साधिकारी डा.धमेंद्र त्रिपाठी की गैर मौजूदगी पर नाराजगी व्यक्त की और उनसे जवाब तलब करन के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में साफ सफाई ठीक न होने पर भी नाराजगी जताई और भविष्य के लिए चेतावनी दी। इस दौरान उनके साथ एसीएमओ डा.राजीव यादव भी मौजूद रहे।
सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर जांची। इसके बाद औषधि रूम, ओपीडी सहित अन्य कक्षों का हाल देखा तथा वहां मौजूद मरीजों से बातचीत कर व्यवस्था के बारे में फीडबैक लिया। बताते हैं कुछ मरीजों ने बाहर से दवाए लिखे जाने की शिकायत की। इस पर सीएमओ ने सीएचसी के अधीक्षक डा.वीके सिंह को इस तरह की कमियों को दूर करने की हिदायत देते हुए भविष्य में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

सीएसी परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर दो दिन में व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि स्टोर में हमेशा दवाएं रखें ताकि मरीजों को बाहर से दवा न लिखनी पड़े। कहा कि जिले में दवाओं का अभाव नहीं है। यदि कहीं दवाओं की कमी सामने आए तो ध्याकृष्ट कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed