फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   गेहूं, सरसो और आलू में रोग फैलने की आशंका

गेहूं, सरसो और आलू में रोग फैलने की आशंका

Thu, 10 Jan 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
गेहूं, सरसो और आलू में रोग फैलने की आशंका
ज्ञानपुर। हल्की बारिश और छोटे ओले पड़ने के बाद गेहूं, सरसो और आलू की फसल में कीट और रोग फैलने की आशंका बढ़ गई है। सबसे अधिक सरसो की फसल में माहो फैलने का खतरा बढ़ा है। कृषि विभाग की ओर से बचाव के लिए किसानों को जानकारी दी गई। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि गेहूं की फसल के पत्तों पर पीली रंग की धारी दिखे तो प्रोपिकोनाजोल 25 प्रतिशत ईसी का छिड़काव करें। 200 मिली दवा में 300 लीटर पानी घोलकर एक एकड़ में छिड़काव करें। सरसो और राई में तापमान गिरने पर माहो रोग का प्रकोप बढ़ जाता है। इसके लिए एजाडिरैक्टीन 0.15 प्रतिशत ईसी एक लीटर, डाईमेथोएट 30 प्रतिशत ईसी आधा लीटर, आक्सीडिमेटान मिथाइल 25 प्रतिशत ईसी आधा लीटर को 200 से 250 लीटर पानी में मिलाकर किसी एक दवा का एक एकड़ में छिड़काव करें। आलू में झुलसा रोग से बचने के लिए कापरआक्सी क्लोराइड 50 प्रतिशत डब्ल्यूपी एक किलो, मैंकोजेब 75 प्रतिशत डब्लयूपी एक लीटर और जिनेब 75 प्रतिशत डब्ल्यूपी 0.8 किलो को 250 से 300 लीटर पानी में घोलकर किसी एक दवा का प्रति एकड़ छिड़काव करें तो इन रोगों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

धर्मेन्द्र पाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed