{"_id":"5c2bab6ebdec2256f53387c7","slug":"161546365806-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरओबी को चौरी रोड की ओर मोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरओबी को चौरी रोड की ओर मोड़ने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। अहमदगंज गजिया के रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) को चौरी रोड की ओर मोड़ने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रभावित हो रहे लोगों ने आरओबी के पास धरना देकर प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हाजी अब्दुल हादी अंसारी ने कहा कि पूर्व की सरकार ने प्रभावित हो रहे 86 परिवारों के बारे में नहीं सोचा। कहा कि आरओबी के शिलान्यास से पहले से लोग अंडर पास बनवाने की मांग करते आ रहे थे, जिसे अनसुना कर लोगों को उजाड़ने के लिए इस आरओबी की आधारशिला रखी गई।
उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित कोई भी व्यक्ति विकास विरोधी नहीं है। हम आरओबी निर्माण का भी विरोध नहीं कर रहे हैं। यदि आरओबी को को चौरी रोड की ओर मोड़ देने से दर्जनों मकानों की बलि बच सकती है तो शासन को इस पर विचार करना ही होगा। लिप्पन तिराहे की ओर आरओबी को हम नहीं ले जाने देंगे। इस आंदोलन के सूत्रधार अंसारी ने कहा कि 86 परिवार जिनके घरों का चिह्नांकन किया गया, उसमें किसी का घर उड़ जाएगा तो किसी की दुकान खत्म हो जाएगी। कहा कि चौरी रोड की ओर मोड़ने से लोगों की आस्था के केंद्र श्रीराम जानकी मंदिर का भी बचाव होगा।
पूर्व विधायक जिसके कार्यकाल में आरओबी का शिलान्यास हुआ, पर भेदभाव का आरोप मढ़ा गया। वक्ताओं ने कहा कि इसके पीछे गहरी साजिश है। लोगों का आह्वान किया गया कि इसके विरोध में आगे आएं। तय किया गया कि मानकों को दरकिनार कर बन रहे इस पुल के बारे में पीएम और सीएम दोनो से शिकायत की जाएगी। धरना में राकेश कैलाशी, रमेश प्रजापति, रोहित कुमार, राधेश्याम गुप्ता, पारसनाथ मोदनवाल, अजय गुप्ता, सुशील गुप्ता, प्रदीप बरनवाल, मोहनलाल, मुख्तार अहमद, विनोद जायसवाल, किशन जायसवाल, रियाज राइन, विक्की राइन,शमीम राइन, नईम राइन, गुड्डू राइन, विनोद जायसवाल, प्रिंस कुमार, अजय बरनवाल, मुन्ना चौरसिया, रवि सेठ, गुड्डू विज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
--
आरओबी निर्माण के लिए डीएम से मिलेंगे पूर्व विधायक
भदोही। अहमदगंज गजिया में अधर में लटके आरओबी निर्माण प्रारंभ कराने के लिए पूर्व विधायक जाहिद बेग बुधवार को डीएम राजेंद्र प्रसाद से मिलेंगे। मंगलवार को विज्ञप्ति में पूर्व विधायक ने बताया कि आरओबी निर्माण में कुछ जनप्रतिनिधि अड़ंगा लगाना चाहते हैं। ऐसे लोगों को विकास विरोधी बताते हुए कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधियों ने अपने हिस्से का तो कोई काम नहीं किया कराया लेकिन जो हो रहा है उसमे भी गतिरोध पैदा करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
कहा सत्ता पक्ष के सांसद ने आश्वासन देकर हमारे आंदोलन को खत्म कराया था लेकिन अब उनका भी पता नहीं है। कहा कि बुधवार को आरओबी निर्माण शुरू कराने के संबंध में डीएम से वार्ता के बाद आगे की रणनीति तय करेंगे।