{"_id":"5c114fc2bdec2241754a3564","slug":"161544638402-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग शिविर में शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग शिविर में शिक्षक
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में आयोजित तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हो गया। प्रशिक्षक धीरज सिंह ने योग को विभिन्न विषयों से जोड़ते हुए अभ्यास कराया।
भाषा विषय से जोड़ते हुए कहा कि राष्ट्रीय पक्षी मोर को मयूर आसन, राष्ट्रीय वृक्ष बरगद को वृक्षासन, राष्ट्रीय पुष्प कमल बच्चों को अर्धचंद्रासन में अभ्यास कराने से लाभ मिलता है। योग को संस्कृति, कला और सामाजिक विषय से जोड़कर भी प्रशिक्षित करने का गुर बताया। कहा कि प्राचीन काल से वेदों में तपस्वियों के विषय में उल्लेख मिलता है। मूर्तियां जो सामान्य योग या समाधि को प्रदर्शित करती हैं। जैन धर्म और बौद्ध धर्म के गुरुओं की प्रतिमाएं योग मुद्रा में ही मिलती हैं। नटराज, गरुण, भुजंग, मकर, धनुष, सौरमंडल आदि को योग की विभिन्न मुद्राओं से जोड़ते हुए जानकारी दी। गणित को योग से जोड़कर महेंद्र पटेल ने प्रशिक्षित किया। पतंजलि युवा भारत के भरत लाल ने बुधवार को शिक्षकों को बीमारियों में उपयोगी प्राणायाम का क्रियात्मक अभ्यास कराया। डायट प्राचार्य ने शिक्षको को प्रमाण पत्र देते हुए कहा कि विद्यालय में बच्चों को योग के बारे में जानकारी दें। । हर्टफुलनेस की तरफ से गोपेश मिश्र ने ध्यान साधना कराया। इस अवसर पर क्रांतिमान शुक्ला, राकेश सिंह, अभय राज भारतीय, ऋषि पाठक, नायला, करुणा शंकर त्रिपाठी, सरिता बरनवाल, ममता सिंह, सुरेंद्र यादव, अखलाक अहमद, मो. गुफरान अंसारी, जयप्रकाश सिंह, डिंपल चौरसिया, अनिल कुमार साहू, रवि शंकर, दिलीप पटेल, छोटे लाल, रविशंकर, मनोज यादव, निशांत कुमार आदि शिक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन