{"_id":"5c0ab011bdec2212d072fad8","slug":"161544204305-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ।
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर स्थित काली देवी मंदिर पर एक वर्ष पहले बने तालाब के घाट के ध्वस्त हो जाने से नाराज नागरिकों ने काली देवी मंदिर में शुक्रवार को बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। इस दौरान नगर पालिका में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाया।
इस दौरान विरोध प्रदर्शित कर रहे लोगों ने नगर पालिका के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि ईश्वर नगर पालिका के तमाम जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों को सद्बुद्धि प्रदान करें, ताकि धर्म और आस्था से जुड़े स्थलों पर भ्रष्टाचार न होने पाए। घाट ध्वस्त होने पर पूर्व सभासद बिंदेश गुप्ता और अनीस अख्तर ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। इस प्रकरण में उच्चाधिकारियों ने जांच कमेटी गठित कर रिपोर्ट मांगी है। दूसरी ओर नपा के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार भारती ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। निर्माण बाबू मंगला प्रसाद पांडेय ने कहा कि घाट पर जो भी धवस्तीकरण हुआ है, ठेकेदार उसे पुन: नया निर्माण कराएगा। पूर्व सभासद बिंदेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि इतने बड़े घाट का निर्माण बिना बीम और पिलर के किया गया है, जिससे घाट की स्थिति जर्जर हो गई है। इस मौके पर प्रमुख रूप से विजय साहू ,धर्मेंद्र चौहान, राहूल बिंद, स्वतंत्र जयसवाल, दीपक सेठ, देवनाथ साहू, छोटेलाल यादव, ओमप्रकाश माली, सुरेश, पिंटू आदि मौजूद रहे।