{"_id":"5bd0bd24bdec22696a3ad777","slug":"161540406564-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 13 केंद्रो पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 13 केंद्रो पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। 18 नवंबर को जिले में होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए 13 संभावित परीक्षा केंद्र तय हो गए हैं। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए तीन राजकीय, आठ एडेड और दो वित्तविहीन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। दोनों पालियों में 8600 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम के निर्देश पर एसडीएम और क्षेत्राधिकारी समेत जिलास्तरीय अधिकारियों को निगरानी के लिए नामित किया गया है। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के चयन को लेकर शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई जाती है। टेट परीक्षा उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों का मेरिट के आधार पर शिक्षक के लिए चयन होता है। इस साल 18 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा के लिए जिले में 13 केंद्र तय किए गए हैं। इनमें विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, केशव प्रसाद राजकीय महाविद्यालय औराई, श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज, भदोही गर्ल्स इंटर कॉलेज, एमए समद इंटर कॉलेज भदोही, ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज भदोही, काशीराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज, इंटर कॉलेज बाबूसराय, राम सजीवन लाल इंटर कॉलेज खमरिया, सेंट थॉमस स्कूल ज्ञानपुर और सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज शामिल हैं। दोनों पालियों में 8600 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि केंद्रों का निर्धारण हो चुका है। निगरानी के लिए तीनों एसडीएम, क्षेत्राधिकारी और जिला स्तरीय अधिकारी को नामित किया गया है। कक्ष निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापकों के चयन की कवायद चल रही है। उन्होंने केंद्र बनने वाले स्कूलों के प्रबंधकों से कहा कि परीक्षा को लेकर अनापत्ति प्रमाणपत्र भेज दें।
विज्ञापन