फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   प्रदर्शनी के विजेता सम्मानित

प्रदर्शनी के विजेता सम्मानित

Sat, 01 Sep 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी के विजेता सम्मानित
भदोही। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद उनके काव्य संग्रह और कृतियों पर माडर्न पब्लिक इंटर कालेज में आयोजित प्रदर्शनी के विजेताओं को शुक्रवार को विद्यालय में सम्मानित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एसडीएम यमुनाधर चौहान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री सही मायने में भारत रत्न थे। उन्होंने अपनी रचनाओं और काव्यों के माध्यम से सामाजिक सरोकार समेत राजनीति की वास्तविक तस्वीर प्रस्तुत की।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि छात्रों द्वारा उनकी रचनाओं को चार्ट पेपर के माध्यम से प्रदर्शनी में भागीदारी जनमानस को प्रभावित करने वाली थी। इस मौके पर प्रदर्शनी के दस सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस उत्साहवर्धन से छात्रों का मनोबल ऊंचा होगा तथा उनमे निरंतर आगे बढ़ने की ललक पैदा होगी। उन्होंने नैतिक शिक्षा पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि सचिन चौहान, आनंद मौर्य, संदीप चौहान, मेहंदी बानो, किशन चौहान, सुनील यादव, आकाश मौर्य, नितेश यादव, हिमांशु दूबे, राजकुमार गौतम को प्रथम एक से लेकर दसवां पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर मोहनलाल पाल, रामजीत यादव, अशोक शर्मा, सुषमा श्रीवास्तव, सरोज गुप्ता, सुनील मौर्य, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed