फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   15 हजार को मिली सब्सिडी, सात हजार किसानों को इंतजार

15 हजार को मिली सब्सिडी, सात हजार किसानों को इंतजार

Wed, 20 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
15 हजार को मिली सब्सिडी, सात हजार किसानों को इंतजार
ज्ञानपुर। अनुदानित बीज लेकर खेती करने वाले सात हजार किसानों को लंबे समय से सब्सिडी का इंतजार है। धान के सीजन के पांच सौ के आसपास और गेहूं के सीजन के 6500 किसानों को मिलाकर कुल लगभग सात हजार किसानों के खाते में अब तक सब्सिडी नहीं पहुंची है। इससे किसानों में मायूसी है। हालांकि विभाग का दावा है कि दोनों सीजन के तकरीबन 15 हजार किसानों के खाते में सब्सिडी भेज दी गई है।
विज्ञापन

खरीफ और रबी सीजन में किसानों को मिलने वाले अनुदानित बीज की सब्सिडी उनके खातों में भेजी जा रही है। धान बीज की तकरीबन 90 फीसदी सब्सिडी के 70 लाख रुपये किसानों के खाते में भेजे जा चुके हैं, जबकि तकनीकी दिक्कतों के चलते 500 किसानों की सब्सिडी अब तक नहीं मिल सकी है। इसी तरह गेहूं के बीज में 50 फीसदी किसानों की सब्सिडी उनके खाते में जा चुकी है। दोनों सीजन में करीब 15 हजार किसानों को लाभ मिल चुका, लेकिन अब भी सात हजार किसान सब्सिडी का इंतजार कर रहे हैं। कृषि प्रधान देश में किसानों की माली हालत बेहतर करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाईं जा रहीं हैं। खेतीबारी करने के लिए किसानों को 50 से सौ फीसदी अनुदान पर गेहूं, धान, सरसों समेत अन्य बीज उपलब्ध कराए जाते हैं। धान के सीजन में कृषि विभाग की ओर से करीब 10500 किसानों को 4200 क्विंटल बीज उपलब्ध कराया गया था। इसमें उन्हें 84 लाख रुपये बतौर सब्सिडी दिया जाना था। इसमें से विभाग की ओर से करीब 74 लाख भेजे जा चुके हैं, जबकि सब्सिडी के 10 लाख रुपये तकनीकी दिक्कतों से फंसे हुए हैं। रबी सीजन में 12 हजार किसानों को 3880 क्विंटल गेहूं का अनुदानित बीज दिया गया। इसके लिए एक करोड़ 24 लाख सब्सिडी भेजनी थी। एक माह के अंदर विभाग की ओर से 50 फीसदी सब्सिडी की रकम किसानों के खाते में भेज दी गई है। जिन किसानों को अब तक सब्सिडी नहीं मिल सकी है, वह विभागीय कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। कुछ किसानों की सब्सिडी बैंक को ंतो कुछ कागजात की गड़बड़ी के चलते उन्हें नहीं मिल सकी है। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि धान बीज की सब्सिडी लगभग भेजी जा चुकी है। कुछ किसानों के कागजात में गड़बड़ी के चलते नहीं जा सका है। रबी सीजन की सब्सिडी भेजी जा रही है। माह भर में 50 फीसदी किसानों के खाते में सब्सिडी का पैसा भेजा जा चुका है। बचे किसानों के खाते में 15 से 20 दिन में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed