{"_id":"5a3815bf4f1c1b156b8bd287","slug":"161513625023-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में गरीबों में बाटे कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में गरीबों में बाटे कंबल
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
भदोही आवामी मोर्चा के बैनर तले हर रोज गरीबों को कंबल बांटे जा रहे हैं। सोमवार को मलिकाना मोहल्ले में शिविर लगाकर लगभग 750 लोगों को कंबल दिए गए। कालीन निर्यातक हाजी यूसुफ इमाम ने कंबल वितरण करते कहा कि हर कोई यदि थोड़ा थोड़ा दुख बांट ले तो कोई दुखी नहीं रह जाएगा। उन्होंने मोर्चे के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि इस तरह से सेवा के कार्य होते रहे तो निश्चित रूप से और लोग आगे आएंगे और नेक कार्यों के प्रति जागरूकता बढेगी। मोर्चा के अध्यक्ष राशिद अंसारी ने कहा कि हमारा मकसद गरीबों बेसहारो की सेवा है। आगे शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करना है। अतहर अंसारी ने बताया कि मलिकाना के शिविर में 750 कंबल बांटे गए। बताया कि मंगलवार को बंधवा में लगने वाले शिविर में चार मोहल्लों के गरीबो को चिंहित किया गया है। जहां 2 हजार कम्बस बांटने का लक्ष्य है।
बताया कि बंधवा के शिविर में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विशाख जी ने आने की संस्तुति दे दी है। शिविर में मुश्ताक अंसारी, हाजी इरशाद खां, दानिश सिद्दीकी, हाजी सलाम, अंसार अख्तर, नसीब अंसारी, गुलाब राईन, एहतेशाम अंसारी, अय्यूब अंसारी, सदरेआलम, गुड्डू अंसारी, मो.अहसान, रईसू खां, नूरुल्लाह अंसारी, शम्मू खां, हुसैन अली, सैयद शम्स, शेरु खां, शाहिद खां, अतीक खां, नम्मू खां आदि ने सेवा की।